Hindi Poetry Evening
- Vikas Miglani

- 2 days ago
- 3 min read

Vikas Miglani
Market professional, fiction writer and poet
English Summary
The piece reflects on the deeper meaning of Hindi, questioning whether it is merely a medium of communication or simply an easy, commonly used language. It concludes that Hindi is far more than that — it is a unifying thread that connects people across regions, dissolves boundaries, and represents a shared cultural identity. It has contributed significantly to the development of other languages and symbolically bridges North and South India.
The author’s perception of Hindi changed after attending a gathering of Hindi enthusiasts on Sunday, 8 February 2026, at the L&T Emerald Society. The meeting was conducted by a resident, Mr. Hari Babu, with the objective of promoting Hindi in a structured and policy-driven manner within the society. The event included a poetry recitation session where resident poets presented their compositions.
Following discussions, attendees proposed the formation of a five-member Hindi forum to systematically encourage the language’s growth. The group resolved to focus on implementing practical steps in their next meeting. Suggestions included introducing young children to Hindi through friendly competitions, storytelling sessions, and engagement with mythological literature. It was also decided to promote Hindi articles and poetry in the society’s monthly magazine.
The initiative marks a thoughtful beginning within the society. The forum aims to transform this vision into action, connect residents more closely with the Hindi language, and regularly update the community on its progress.
हिन्दी – क्या है ये हिन्दी? क्या ये सिर्फ़ एक माध्यम है वार्तालाप का या एक आसान भाषा हैं जिसमे पारंगत है हम सब? कुछ भी तो नहीं है इनमें से |
हिन्दी है एक सूत्र है जो जोड़ती हम सब को, मिटा के सरहदों को, है ये संस्कृति हमारी, है जिसने दिया योगदान निर्माण में शब्दों के अन्य भाषाओं के और जोड़ा उत्तर को दक्षिण से |
लगता है हमें ये रोज़ाना इस्तेमाल की भाषा है ना सिर्फ़ सरल बल्कि कुछ आम सी, है नहीं जबकि आम ये। हुआ एहसास इस बात का कि है नहीं ये भाषा कुछ आम जो हुई मुलाक़ात एक सभा में कुछ हिन्दी प्रेमियों से बीते रविवार दिनांक ८ फ़रवरी २०२६ को एल & टी एमराल्ड सोसाइटी में |
इस गोष्ठी का संचालन सोसाइटी निवासी श्री हरि बाबू ने इस उद्देश्य से किया कि उक्त सोसायटी में एक नीतिगत तरीक़े से हिन्दी के प्रचार को प्रोत्साहित किया जाए। उक्त गोष्ठी में एक काव्य पाठ का आयोजन किया गया जिसमे सोसाइटी निवासी कवियों ने अपनी अपनी कविता पडन किया |
परामर्श के बाद उपस्थित निवासियों ने एक हिन्दी मंच स्थापित करने की पहल की और उसके कार्यान्वयन पर विचार विमर्श किया। इस पाँच सदसीय मंच ने सबके विचार एकत्रित किए और ये निर्णय किया कि अगली मुलाक़ात में नीतिगत कार्यान्वयन पर ज़ोर दिया जाए |
कुछ विशेष सुझाव जो उपस्थित श्रोतागणों ने साझा किए उनमें से एक था छोटे बच्चों का हिन्दी से परिचय करवाना जिसके लिए कुछ मैत्रिक प्रतिस्पर्धाओं पर विचार किया गया। इसके साथ बच्चों को कथा वाचन और पौराणिक ग्रंथ संग्रह से जोड़ने पर भी विचार विमर्श हुआ। इसके साथ ये भी निर्णय किया गया कि सोसायटी की मासिक पत्रिका में हिन्दी भाषा के लेख और कविताओं को भी प्रोत्साहित किया जाए |
सोसाइटी प्रांगण में ये एक प्रारंभिक शुरुवात है और इस मंच का प्रयास रहेगा कि इस विचारधारा को कार्यान्वयन में ला कर हम सब निवासियों को हिन्दी से जोड़ें और नियमित समय पर निवासियों को उक्त प्रगति से अवगत करवायें |




















Comments