top of page
EI Logo

गर्मी का मौसम

Sandeep Mishra


Electrical Engineer,

Gold Medalist,

Senior Executive,

Poet, Tabla Enthusiast.

गर्मी का मौसम


आया है फिर से गर्मी का मौसम

हर्षित हुए सब बच्चे ,स्कूल हुए अब बंद।


इन गर्मी की छुट्टी में,बच्चे करें अब मस्ती

खायें कुल्फी आइसक्रीम,पीयें जी भर लस्सी।


ये गर्मी का मौसम हम सबको है भाये

छुट्टी मनाने को हम सब ,पर्यटन को जाएं


हिल स्टेशन,झील तलाब,लगते हैं मन को अच्छे

जो‌ न बाहर जा सके ,वे गर्मी में हैं तपते।


तरबूज खरबूज और आम,इस मौसम में आयें

तन की गर्मी कम करने को खीरा ककड़ी खायें।


खीरा ककड़ी खाने से रहता है तन हल्का

जलजीरा ,मठ्ठा पीने से रहे पाचन अच्छा।


आओ हम सब मिलकर , गर्मी का जश्न मनाएं

तपती गर्मी को भी हम खुशी-खुशी अपनाएं।

 

संदीप मिश्रा

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page