बचपन
Updated: 5 days ago


Sandeep Mishra
Electrical Engineer,
Gold Medalist,
Senior Executive,
Poet, Tabla Enthusiast.
A heartfelt reminder to parents that childhood is meant for laughter, play and discovery, not just academic pressure and endless competition. Let children grow without losing their smiles.
बचपन
बच्चों का बचपन तुम यों न करो ख़राब
किताबों के बोझ से करो तुम उन्हें आजाद।
ले लेने दो उन्हें बचपन का आनंद, होकर बेफिक्र
आगे क्या होगा क्यों करते हो तुम उसकी फिक्र।
जिंदगी में बचपन का दौर है बड़ा अनोखा
अक्सर लोगों को बचपन की यादों में खोए हुए है देखा।
देखता हूं जब भी बच्चों को बस्ते का बोझ ढोते हुए
मन हो जाता है उदास उनकी बेबसी देखते हुए।
उन्हें अभी से प्रतिस्पर्धा की आग में मत झौंको
दोस्तों के संग खेलने से उन्हें तुम मत रोको।
पढ़ने और खेलने कूदने का सही हो अनुपात
इससे बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास ।
सभी पालकों से करता हूं मैं यह है आव्हान
मत छीनो उनका बचपन,मत छीनो उनकी मुस्कान।
संदीप मिश्रा


Comments