आजादी का जश्न


Sandeep Mishra
Electrical Engineer,
Gold Medalist,
Senior Executive,
Poet, Tabla Enthusiast.
आजादी का जश्न
अस्सी सालों की आजादी ,आज भी अधूरी है
देश हमारा बने समृद्ध, हर दिशा में प्रगति जरुरी है।
जाति,धर्म और भाषा का, हमको भेद मिटाना है ,
अंदर और बाहर के दुश्मन से देश हमें बचाना है ।
हो शिक्षा ऐसी कि सब युवाओं को रोजगार मिले
हर क्षेत्र का हो विकास, देश हमारा विकसित बने।
समरसता और सद्भाव का देश में प्रसार जरुरी है,
अस्सी सालों की आजादी,आज भी अधूरी है।
संदीप मिश्रा
15/08/2026


Comments